81 लाख वकाये बिल पर 10 गांव की बिजली काटी गयी

81 लाख वकाये बिल पर 10 गांव की बिजली काटी गयी

संतोष तिवारी
मैनपुरी। विद्युत चोरी व बकायेदारों पर शिकंजा कसने हेतु विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी कृम में वकाये बिल पर 10 गांव के 11 हजार लाइन के तार उतारकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिल नही तो बिजली भी नही मिलेगी। एसई अतुल अग्रवाल जी ने कहा कि ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी कोई भी वकायेदार विना बिल जमा करे बिजली का उपभोग नहीं कर पायेगा। पतारा उपकेन्द्र के अंतर्गत ग्राम मेरापुर जिसमें 65 कनेक्शन है, उन पर 10 लाख वकाया है एवं ग्राम हवेली जिसमे में 45 कनेक्शन जिन पर 7 लाख पर बिल वकाया एवं उपकेन्द्र औंग के अंतर्गत तुरशनगढी जिसमे 18 कनेक्शन है जिन पर 4 लाख वकाया है/ उक्त तीनो गांव की सप्लाई बन्द की गई।

अरसारा उपकेन्द्र के अंतर्गत ग्राम तकिया नगरिया जिसमे 20 घर हैं जिसमे 8 कनेक्शन है, उन पर 3 लाख वकाया है। ग्राम सुल्तानपुर में 30 घर जिसमे 7 कनेक्शन है जिन पर 7 लाख वकाया हैं। ग्राम नंदपुर 10 कनेक्शन 5 लाख वकाया। ग्राम गोकुलपुर मे 30 घर 5 कनेक्शन 3 लाख वकाया। उक्त चारो गांव की सप्लाई बन्द की गई। उपकेन्द्र चौराईपुर के अन्तर्गत ग्राम चतुरीपुर में 65 कनेक्शन है जिन पर 40 लाख वकाया एवं ग्राम सतियाहार में 21 कनेक्शन 4 लाख वकाया है। उक्त दोनों गांव की सप्लाई बंद की गई। उपकेन्द्र चौराईपुर के अंतर्गत ग्राम वसैत में एक गली में 3 लाख वकाया होने पर उक्त गली की एबी केविल उतार ली गई। उपकेन्द्र अरसारा के अंतर्गत ग्राम डेराडूगरपुर में एक गली में कनेक्शन न होने पर एबी केबिल उतार ली गई व ग्राम दूबर में एक गली में कनेक्शन ना होने पर उक्त गली की डीपी बंद कर दी गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।