Homeबरेलीपत्रकार होता है समाज का आईनाः सत्यम शर्मा

पत्रकार होता है समाज का आईनाः सत्यम शर्मा

पत्रकार होता है समाज का आईनाः सत्यम शर्मा

नीरज यादव
बरेली। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति बैनर तले संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष वरिष्ट पत्रकार अशोक शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि इस दिन ही हिंदी साप्ताहिक अखबार उदण्ड मार्तण्ड जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता से प्रकाशित किया था। उन्होंने कहा कि आज सत्य खबर दिखाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

आज के युग में झूठे मुकदमे में तमाम पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है जो सरासर अन्याय है। इसके उपरांत वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सक्सेना ने 30 मई के दिवस पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि अपना कुनवा बढ़ाने के साथ हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर अड़े रहेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यम शर्मा ने बताया कि पत्रकार की ताकत उसकी अपनी कलम होती है, कलम की लेखनी तलवार से भी ज्यादा बार करती है। पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है जो देश की ताकत है। पत्रकारों को हमेशा सच्चाई के साथ खबर दिखानी चाहिए, क्योंकि जीत हमेशा सत्य की होती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपस में छोटा-बड़ा ये हीन भावना निकाल फेंक देनी चाहिए, हम आप सभी को एक परिवार की तरह सभी के सुख-दुख में खड़े रहने के साथ आपस में एक-दूसरे को मेल-मिलाप से बनकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों को मूलभूत सुबिधायें जैसे चिकित्सा, मकान, टोल टैक्स जैसी सुविधाएं देनी चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, अनुराग सक्सेना, संगठन मंत्री वीरेन्द्र कुमार, शशांक शर्मा, अभय सिंह, मनोज शर्मा, आदेश गंगवार, एडवोकेट संजय सक्सेना सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read