सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अगर आप भी फोन पर बात करते हुए चलती है सड़क पर, तो हो जाये सावधान | #TejasToday
युवक से मोबाइल छीन कर उचक्के फरार
जौनपुर। राज कॉलेज चौकी के पास से मोबाइल से बात करते गुजर रहे युवक के हाथों से मोबाइल छीन कर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए हालांकि युवक शोर मचाते हुए उचक्के चोर के पीछे कुछ दूर तक दौड़ा लेकिन उचक्के तब तक आंखों से ओझल हो चुके थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खसनपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र मसीह उल्लाह लगभग शाम 7:00 बजे राज कॉलेज चौकी के पास से पैदल मोबाइल से बात करते हुए किला रोड की तरफ जा रहा था उसी समय लाल रंग की अपाचे बाइक सवार दो उचक्के जैसे कि पहले से ही घात लगाए हुए उसमें नजर रखे हुए थे और बगल से गुजरते समय उसके हाथों से मोबाइल छीन और गाड़ी लेकर फरार हो गए अचानक हुई घटना से आवाक रह गया।
कार की टक्कर से बाइक सवार दो मासूम समेत चार घायल | #TejasToday
युवक ने शोर मचाते हुए उचक्के के पास कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन उचक्के तब तक आंखों से ओझल हो चुके थे चर्चा या हो रही है कि पुलिस चौकी के पास जब इस तरह की घटना घट सकती है जबकि यह क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है हमेशा अटाला मस्जिद किला रोड सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दुकानों पर अपनी आवश्यकता के हिसाब से मौजूद रहते हैं उसके बाद भी इस तरह की घटना अपने आप में चर्चा का विषय बनी हुई है आमिर ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में राजकाज चौकी पहुंचकर तहरीर दे दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







