सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
कार की टक्कर से बाइक सवार दो मासूम समेत चार घायल | #TejasToday
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज रोड पर तरहठी मोड़ के निकट रविवार शाम को अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर नगर के सिपाह निवासी मो. शहीद शाम करीब 4 बजे फूलपुर से अपने घर आ रहे थे जैसे ही वह तरहठी मोड़ के पास पहुंचे तरहठी की ओर से प्रयागराज मार्ग पर आ रही अज्ञात कार से बाइक की टक्कर हो गई।
लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने व्यापारी को मारी थी गोली, मौत | #TejasToday
जिसमे बाइक चालक मो. शहीद (40) उनकी पत्नी शाहीन (35) पुत्र अब्दुल रहीम (7) व पुत्री नगमा (4) गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अब्दुल रहीम व शाहीन को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं शेष दोनों का इलाज पीएचसी चल रहा है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








