Homeबदायूंपराली जलाई तो होगी कार्यवाही: दुर्गेश

पराली जलाई तो होगी कार्यवाही: दुर्गेश

पराली जलाई तो होगी कार्यवाही: दुर्गेश

अंकित सक्सेना
बदायूँ। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि फसल अपशिष्ट /पराली जलाना दण्डनीय अपराध है, इसके कारण वातावरण प्रदूषण फैलता है। फसल अवशेष/पराली जलाये जाने पर पर 02 एकड़ से कम क्षेत्रफल के कृषकों से रू0-2500/-, 02 एकड़ से 05 एकड़ तक के क्षेत्रफल हेतु रू0-5000/-तथा 05 एकड से अधिक क्षेत्रफल हेतु रू0-15000/-प्रति घटना दण्ड का प्राविधान है और इसके उलंघन की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कारावास एवं अर्थदण्ड जगाये जाने का प्राविधान है। उन्होंने जनपद के सभी किसान/ कम्बाईन धारकों से अपेक्षा की है कि किसान अपने फसल अवशेष न जलायें और कम्बाईन धारक अपने कम्बाईन में स्ट्ा मैनेजमैन्ट सिस्टम (एसएमएस) लगाकर रखें यदि कम्बाईन धारक उक्त सिस्टम के वगैर कम्बाईन से कटाई करते पाये जायेंगे तो उनके कम्वाईन को सीज करते हुऐ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनपद के किसान फसल अवशेष को खेत में ही पलटकर जुताई कर सडा दें ताकि इससे कम्पोस्ट खाद बनेगी व भूमि का कार्बन स्तर एवं उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में एचपीसीएल प्लान्ट सैंजनी दातागंज में स्थापित है जो पराली की खरीद कर बायोगैस उत्पादन कर रहे हैं। कृषक बायोगैस प्लान्ट को पराली विक्रयकर अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने इसके लिये ग्राम प्रधानों व सचिवों से कृषकों को जागरूक करने को कहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read