Homeबदायूंअगूंठा लगवाने के बाद तुरन्त खाद्यान्न वितरित नहीं किया तो कोटेदारों पर...

अगूंठा लगवाने के बाद तुरन्त खाद्यान्न वितरित नहीं किया तो कोटेदारों पर होगी कार्यवाही

अगूंठा लगवाने के बाद तुरन्त खाद्यान्न वितरित नहीं किया तो कोटेदारों पर होगी कार्यवाही

अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि अपर आयुक्त, महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ.प्र. के पत्र द्वारा उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशीन से लाभार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने के पश्चात तत्समय खाद्यान्न वितरण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं। डीएसओ ने जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह राशन कार्डधारक/लाभार्थी का ई-पॉस मशीन पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराते हुए तत्समय ही खाद्यान्न का वितरण करें। यदि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण/अगूंठा लगवाने के पश्चात तुरन्त खाद्यान्न वितरित नहीं किया जाता है तो उन उचित दर विक्रेताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read