Homeबदायूंपं. दीनदयाल ने देखा था विकसित भारत के निर्माण के लिये अन्त्योदय...

पं. दीनदयाल ने देखा था विकसित भारत के निर्माण के लिये अन्त्योदय का सपना: राजीव

पं. दीनदयाल ने देखा था विकसित भारत के निर्माण के लिये अन्त्योदय का सपना: राजीव

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयन्ती
अंकित सक्सेना
बदायूँ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर दातागंज विधानसभा के दातागंज नगर मंडल के पलिया गुर्जर शक्ति केंद्र व दातागंज नगर के डहरपुर कला पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं कार्यकर्ताओं को उनके आदर्श विचारों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। जिले भर में जगह जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जन्मजयंती पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शक्तिकेन्द्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज में कहा भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था। क्योंकि अंत्योदय शब्द में संवेदना है, सहानुभूति है, प्रेरणा है, साधना है, प्रामाणिकता है, आत्मीयता है, कर्तव्य-परायणता है उनका मानना था कि जब तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल के विचार को ही अपने विचार मानकर गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिये कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने उझानी नगर में पुष्पांजलि अर्पित की। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका दातागंज व वार्ड न. 13 में पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने उझानी ग्रामीण के वितरोई पंचायत घर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ग्राम हरेंडी में पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बिसौली नगर कैम्प कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वीर सिंह, वीर बहादुर, अखंड प्रताप सिंह, प्रभात सिंह, विकास सिंह, मुनेश्वर चौहान, जितेन्द्र पाल, देवानंद पाल, बिट्टू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read