HomeJaunpurपति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया हत्या फिर...

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया हत्या फिर…

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया हत्या फिर…

मिर्जापुर। लालगंज थानांतर्गत के नीमडीह गांव निवासी अर्जुन कोल (35) ने रविवार की रात पारिवारिक कलह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी शीला देवी( 32) की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी घर के बाहर जाकर एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब कुछ ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए। देखा कि अर्जुन एक पेड़ में बंधे फांसी के फंदे पर झूल रहा है। यह देख वे घटना की जानकारी पत्नी को देने के लिए घर के अंदर गए तो देखा कि उसका भी शव खून से लथपथ पड़ा है और लोग दंग रह गए फिर इसकी सूचना ग्राम प्रधान भुनेश्वर को दी। प्रधान ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।

गाड़ी से उतरते ही दुल्हन ने पति पर की थप्पड़ों की बारिश, जानिए क्या है मामला

बोदा कला के नीमडीह निवासी अर्जुन (36) घर से महज दो किलोमीटर दूर पुरयिनिया सिवान के जंगल में कच्चा खपरैल का मकान बना कर पत्नी संग रहता था। वही पर जंगल झाड़ी काट कर खेती करने का काम करता था। मृतक को पांच छोटे छोटे बच्चे भी है जो दादा खेलाड़ी दादी कलुई के साथ ही रहते है।

दरिंदों ने किया सारी हदें पार, सात वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या कर दिया घटना को अंजाम

पिता खेलाड़ी ने बताया कि अर्जुन विक्षिप्त था। कुछ काम नही करता था। थोड़ी बहुत खेती किसानी का कार्य कर लेता था। इससे परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत होती थी। इसके चलते उसके बच्चे मेरे पास रहते थे। काम नही करने को लेकर पत्नी से अनबन होती थी। घटना देख सबकी आंखे नम हो गई। तत्काल गांव के प्रधान मुनेश्वर को सूचना दिया गया। जिनके द्वारा पुलिस चौकी सन्तनगर प्रभारी उदयनरायन सिंह को फोनिक दी गई। घटना स्थल पर प्रभारी पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता खिलाड़ी की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read