गाड़ी से उतरते ही दुल्हन ने पति पर की थप्पड़ों की बारिश, जानिए क्या है मामला
खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के लवायन गांव से 20 जून को खेतासराय बारात गई हुई थी। खेतासराय से आज 21 जून को विदाई करके दुल्हन घर आई थी की जैसे ही दुल्हन घर पहुँची उसे गाड़ी से बाहर निकालने का प्रोग्राम किया जा रहा था घर के लोग उसे बाहर निकाल रहे थे तभी जैसे बाहर निकली वैसे ही अपने नवागत पति को कई थप्पड़ जड़ दिए घर के लोग हक्का बक्का रह गए घर के लोगो ने सोचा कि भूत प्रेत बाधा का मामला है।लड़की को लेकर तांत्रिक के पास ले गए।वहाँ जाने के बाद लड़की ने बताया कि वो शादी से खुश नही है वो घर नही जाना चाहती है।
मामले में बवाल बढ़ता देख लड़के के घर वाले थाने पर पहुँचे।जहाँ जानकारी देते हुए लड़की ने बताया कि मेरा पढ़ाई के समय से ही किसी लड़के के साथ अफ़ेयर चलता है। मै उसी से शादी करना चाहती हूँ मैं घर नही जाना चाहती। सुबह से ही मामला थाने पर आया है।जहाँ पुलिस व घर वालों के समझाने के बाद भी लड़की नही मानी और साथ न जाने की जिद में अड़ी रही अंत मे दोनों पक्षों ने सुलह किया कि अपना अपना सामान वापस ले ले और मामले को रफा दफा कर दे जिस पर पुलिस ने शुलाहनाम करा दिया।