डीएम व एसपी ने रामायण मेला परिसर में की ब्रीफिंग

डीएम व एसपी ने रामायण मेला परिसर में की ब्रीफिंग

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भाद्रपद मास की अमावस्या मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि भदई मास की अमावस्या मेला का पर्व है, मेला को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिस्थानी जब तक न आ जाएं तो सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। मंदाकिनी गंगा में लगे मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मंदाकिनी गंगा में लगी बैरिकेडिंग के आगे स्नान किसी भी श्रद्धालु को न करने दें। मत्तगजेन्द नाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं को लाइन से आने जाने की समुचित व्यवस्था रहे। परिक्रमा मार्ग पर दुकानें किसी भी दशा में नहीं लगना चाहिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए कि रामघाट परिक्रमा मार्ग सहित पूरे मेला क्षेत्र में अच्छी तरह से साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें, अन्ना पशु किसी भी दशा में घूमना नहीं चाहिए। यूपी तिराहा से रामघाट की तरफ सभी वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी अपने दायित्व को निभा कर मेला को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि मेला के दौरान विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित रहे। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जीआरपी के अधिकारियों से कहा कि मेले के लिए तीन ट्रेनें अतिरिक्त चलाई गई हैं, जिसका ठहराव शिवरामपुर में भी होगा। ट्रेन के माध्यम से काफी तीर्थयात्री मेला में आते हैं, उसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराले। ट्रेन के ऊपर कोई भी तीर्थयात्री न बैठने पाए। उन्होंने कहा कि टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु अगर आ रहे हैं तो सम्बन्धित क्षेत्र के थाना में ही रोक लिया जाए। किसी भी श्रद्धालु के साथ अभद्रता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भगदड़ नहीं होना चाहिए, कोई भी समस्या होती है तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें। जलेबी वाली गली में परिक्रमा मार्ग पर दुकानदारों को निर्देश दें कि गैस सिलेंडर का प्रयोग कतई न करें। अगर वह प्रयोग करते हुए पाए जाएं तो उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जहां पर पार्किंग बनाई गई हैं वहीं पर वाहनों को खड़ा कराया जाए, सड़कों पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के कामतानाथ के प्रथम एवं द्वितीय मुखारविंद में उत्तर प्रदेश की पुलिस फोर्स लगाई गई है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मऊ राकेश कुमार पाठक, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर राम जन्म यादव, अपर उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा, सतीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, मऊ राजकमल, राजापुर निष्ठा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला