प्रकृति स्वस्थ रहेगी तभी हो सकता है मानव सभ्यता का विकास: राजीव

प्रकृति स्वस्थ रहेगी तभी हो सकता है मानव सभ्यता का विकास: राजीव

अंकित सक्सेना
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 103 वें संस्करण को दातागंज विधानसभा के दातागंज नगर मंडल के कलौरा ग्राम के बूथ संख्या-155 पर कार्यकर्ताओं एवं बूथ पर निवास करने वाले लोगों के साथ सुनने के उपरांत बूथ पर बूथ समिति की बैठक भी सम्पन हुई और कार्यकर्ताओं ने जगह—जगह पौधरोपण भी किया। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दातागंज नगर मंडल कलौरा ग्राम में बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पौधरोपण का रिकॉर्ड, देशभर में नवनिर्मित अमृत सरोवरों के माध्यम से जल संरक्षण तथा विभिन्न राज्यों में स्पोर्ट्स क्लब और नशा मुक्ति अभियान सहित अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा की टीम अभियान चलाकर लोगों के बीच पीएम का संदेश पहुंचा रही है। इसी क्रम में विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान को चलाकर पार्टी एवं सरकार के क्रिया—कलापों का प्रचार किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति स्वस्थ रहेगी तभी मानव सभ्यता का विकास हो सकता है। प्रकृति को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 7 वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पौधरोपण महाकुंभ का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम के पौधरोपण के साथ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। मन की बात कार्यक्रम जनपद में हज़ारों बूथ पर जगह जगह सुनी गई जिसमें जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने बिनावर में, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूँ में, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कछला, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कादरचौक में, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने एपीएस उझानी में, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने इस्लामनगर में, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कछला में मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला