जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट, आठ घायल | #TEJASTODAY

सिरकोनी, जौनपुर। विकास खंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र सुरहुरपुर में बुधवार को गर्भवती महिलाओं को सीडीपीओ सिरकोनी मनोज कुमार वर्मा ने खुद पोषाहार का वितरण किया। श्री वर्मा ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धातरी महिलाओं को भी पोषाहार वितरित किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों में पोषण स्तर को वृद्धि करना तथा रोगों से लड़ने की छमता बढाना है। पोषाहार वितरण करते समय सामाजिक दूरी का पालन किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर रहने, मास्क लगाकर रहने, बार बार हाथ धोने के बारे में जानकारी दी गई।गर्भवती महिलाओं को हरे पत्ते दार सब्जियां खाने का परामर्श दिया गया। किशोरियों को आयरन की गोली खाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि आज कोरोना से डरने नही बल्कि उससे बचने तथा लड़ने की जरूरत है। लोग अनावश्यक काम से घर से बाहर न निकले।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। जिसमें कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जौनपुर। अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर प्रधान न्यायधीश तृतीय कुटुम्ब न्यायालय ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित समस्त कैंटिन, पान शॉप व स्टेशनरी की दुकान एवं वाहन स्टैंड की सार्वजनिक नीलामी 10 जुलाई को 2 बजे दिन में परिसर स्थित सभागार में की जायेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गया। जिसमें दोनों एक पक्ष से 18 वर्षीय निशांत पुत्र कमला प्रसाद, 25 वर्षीय सीमा पुत्री प्रदीप कुमार, 19 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र कमला प्रसाद व दूसरे पक्ष से 33 वर्षीय जयभान बचई यादव, 28 वर्षीय अजयभान, 40 वर्षीय सूर्य भान यादव पुत्रगण बचई यादव, 60 वर्षीय फिरता देवी पत्नी बचई व 65 वर्षीय बचई यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jaiswal enterprises मछलीशहर पड़ाव (भारत टी.वी.एस. के सामने), जौनपुर | TEJASTODAY जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सबमर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। ​बुधवार की रात भतीजे ने अपने ही चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिड़वा भादी निवासी 40 वर्षीय दुर्जन राजभर को किसी बात को लेकर उसका भतीजा डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर मामले की सूचना पुलिस को दी। चंदन अग्रहिर शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खैरुदीनपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक व साइकिल की भिडंत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी 32 वर्षीय शिवचरन पुत्र राधेश्याम गुरुवार को साइकिल से घर आ रहा था कि आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरुदीनपुर गांव के समीप सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक की भिडंत हो गई। जिसमें 55 वर्षीय बाइक सवार अज्ञात भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जौनपुर। नगर के मोहल्ला दिलाजाक (गूलर घाट) स्थित श्री सिद्धिविनायक मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मेडिकल स्टोर या मेडिकल एजेंसी का होना अति आवश्यक है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों द्वारा पांव पसार लेने से लोगों को मेडिकल की सुविधा मुहैया कराना इनकी जिम्मेदारी बनती है। मेडिकल एजेंसी के अधिष्ठाता नीतीश कुमार जायसवाल व शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जायसवाल समाज सेवा समिति के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, रजत जायसवाल, धीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अनुज गुप्ता, रामआसरे जायसवाल, सत्येंद्र मौर्य, आकाश मेडिकल, ध्रुव जायसवाल, विकास गुप्ता, दुष्यंत मिश्रा, अंशुल कुमार आदि मौजूद रहे।