Homeबांदागृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

रूपा गोयल
बदौसा, बांदा। स्थानीय कस्बे के निजामीनगर नगर निवासी बी दल चतुर्थ वाहनी पीएससी प्रयागराज में मुख्य आरक्षी पद पर पदस्थ श्री साबिर खान को उनके पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। मूल रूप से जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के बरकतपुर निवासी साबिर खान 10 अक्टूबर 1998 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा 20 नवंबर 2022 को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नति प्राप्त किये। साबिर खान को 25 वर्ष से अधिक लंबी एवं सराहनीय सेवाओं के दौरान उन्हें 4 नगद पुरस्कार, 17 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी हैं। सोमवार को एक सादे समारोह में पीएससी चतुर्थ दल प्रयागराज सेनानायक प्रताप गोपेन्द्र ने उन्हें बैज पहना कर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व गांववासियों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें अपनी बधाई दी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read