लोकतन्त्र सेनानी को दी गयी सलामी
पूर्व प्रमुख बनारसी दास को दी गयी श्रद्धांजलि
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। ब्राह्मण शिरोमणि एवं लोकतंत्र सेनानी बनारसी दास शर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख फिरोजाबाद का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके प्रतिष्ठान कांता होटल पर पहुंच गये। उनके शव को तिरंगा में लपेट कर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस गार्द ने उन्हें सलामी दी। लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में राजू, वीनेश बजरंग दल, उमेश गांधी, पूनम शर्मा पार्षद ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, विधायक मुकेश वर्मा, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक अजीम, राकेश कटारा, उमाशंकर मिश्रा, अनिल फौजी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











