50 हजार का ईनामिया हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद की अहिरौला पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, 2 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस और 600 रूपये नकद बरामद किये गये हैं। 6 फरवरी को संजय पुत्र स्व0 ओम प्रकाश ग्राम खजुरी धनेज पट्टी थाना अहिरौला द्वारा थाने में लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्तों सलमान पुत्र फिरोज, तालिब पुत्र फिरोज समस्त निवासी पीठापुर थाना अहिरौला द्वारा उसकी माता व दादी के नाम की जमीन को जबरदस्ती धोखे से लिखवा कर मकान बना लिये हैं। जब मेरे द्वारा अपनी जमीन के लिए पूछताछ की गयी तब गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने उसकी गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर पर 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया था।
थानाध्यक्ष अहरौला सुनील दूबे को सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे का अभियुक्त शाहपुर से बरईपुर पुलिया होते हुये गौरीपुर पुलिया की तरफ आ रहा है जिसके पास असलहा-कारतूस है। थानाध्यक्ष अहरौला, स्वाट व सर्विलांस मय टीम द्वारा बरईपुर पुलिया चेकिंग प्रारम्भ कर दी गयी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया। अपने आपको घिरता देखकर पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दोनो पैरों में गोली लगी जिसे समय करीब 23.50 बजे हिरासत में लिया गया तथा उपचार हेतु सीएचसी अहरौला ले जाया गया है। घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर नंबर 49 व डीके 218 गैंग के लीडर सलमान पुत्र फिरोज के रूप में हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














