Homeसन्त कबीर नगरपत्रकार के हमलावर प्रधान का भाई गिरफ्तार

पत्रकार के हमलावर प्रधान का भाई गिरफ्तार

पत्रकार के हमलावर प्रधान का भाई गिरफ्तार

प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के शनिचरापूर्वी गांव में बुधवार को चल रहे पोखरे की खुदाई के कार्य का कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर हमला करने वाले प्रधान और उनके भाईयों के विरूद्ध पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर महुली पुलिस ने बुधवार की देर रात मारपीट और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी व प्रधान के भाई शिवपाल गौड़ पुत्र कैलाश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया।
विदित हो कि महुली थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी अंगद पाठक पुत्र प्रेमचन्द्र पाठक एक समाचार पत्र में बतौर पत्रकार कार्य करते हैं। बुधवार को थाना क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव में पोखरे की खुदाई कार्य की कवरेज करने वह कार्य स्थल पर पहुंचे थे। जहां जैसे ही वह मोबाइल निकालकर खुदाई कार्य की फोटो बनाना शुरू किए तो मौके पर शनिचरा पूर्वी ग्राम पंचायत के प्रधान शिवलाल गौड़ पुत्र कैलाश गौड़ के उकसाने पर उनके भाई राजकुमार गौड़ व शिवपाल गौड़ पुत्रगण कैलाश गौड़ ने पत्रकार को गाली देते हुए हमला कर दिया। मोबाइल सहित 950 रूपए भी छीन लिया। इतना ही नहीं, हमलावर प्रधान के भाई फावड़े के बेट से उन्हें मारने लगे और जान से मारने की नियति से फावड़े से भी हमला करने की कोशिश की लेकिन राहगीरों ने किसी तरह बीच—बचाव कराकर उनकी जान बचाई। इस दौरान हमलावर परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घायल पत्रकार की तहरीर पर ग्राम प्रधान शिवलाल गौड़ सहित उनके भाई राजकुमार गौड़ और शिवपाल गौड़ के विरूद्ध पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 394, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी शिवपाल गौड़ को गिरफ्तार कर लिया साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक महुली सतीश सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य दोनों नामजद हमलावरों को भी गिरफ्त में लेकर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read