HomeArticleहिन्दी दिवस और राजभाषा हिन्दी

हिन्दी दिवस और राजभाषा हिन्दी

हिन्दी दिवस और राजभाषा हिन्दी

अपनी प्यारी मातृभाषा हिन्दी के
आलिंगन से हम दूर चले आये हैं।
इसके मूल रूप से बहकते हुये,
अंग्रेज़ी के प्रभाव में भरमाये हैं।

इतनी सुंदर देवनागरी लिपि को
छोड़ रोमन में लिखना सीख गये,
दूर निकल आये इतने कि हम सब,
मूल रूप में हिन्दी लिखना भूल गये।

शिक्षा पद्धति मैकाले की थोपी गई,
गुरूकुल की पाठशालायें बंद हुईं,
ब्रिटिश प्रणाली छल बल से देकर,
सामाजिक महिमा मर्यादा ध्वस्त हुईं।

आज ज़रूरी है मूल रूप फिर पाने का,
अपनी भाषा अपनी हिन्दी अपनाने का,
अभी भी चूके महत्व इसका हम भूले,
तो मिट जाएगा प्रयत्न 75 सालों का।

इन शब्दों में है कोई अतिरेक नहीं,
भाषा भाव सभी अव्यक्त व्यक्त हैं,
सधे हुये है, शायद कोई मतभेद नहीं,
राजभाषा हिंदी किसी को त्यक्त नहीं।

करूँ प्रशंसा कैसे हिन्दी है अपनी माँ,
माँ की ममता, असमंजस में होठ बंद,
आदित्य देश व्यापी तो हो जाये हिंदी,
भारत का सम्मान विश्वभाषा हो हिंदी।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’
जनपद—लखनऊ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read