HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हिन्दी दिवस पर टीडी इण्टर कालेज में संगोष्ठी आयोजित

JAUNPUR NEWS : हिन्दी दिवस पर टीडी इण्टर कालेज में संगोष्ठी आयोजित

JAUNPUR NEWS : हिन्दी दिवस पर टीडी इण्टर कालेज में संगोष्ठी आयोजित

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में नगर के टीडी इण्टर कालेज में आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान ने कहा कि आज हमारी मातृभाषा पूरे राष्ट्र को ही नहीं, अपितु पूरे विश्व को गौरवान्वित कर रही है। इस पर हमें गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित गुरुजनों का दायित्व बनता है कि अपने छात्रों को इसके बारे में विस्तृत रूप से बताएं। आज हिन्दी दिवस पर उपस्थित सभी गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं को मैं बधाई देता हूं। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस दिन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण स्वीकार करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है। हम इसके लिए आभारी। कॉलेज में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक कार्यक्रमों में कवि-दरबार, अंताक्षरी, हिंदी-प्रश्नोत्तरी और भाव गीत से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें बालक—बालिकाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन मनोज कुमार एवं नम्रता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, कमलेश यादव, नेहा सिंह, मंजू सिंह, सरिता सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read