हाईवे को बना लिया पार्किंग, फुटपाथ एवं सड़क अवैध कब्जे में
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। कर्नलगंज कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण इस कदर बेलगाम हो गया है कि हाईवे और फुटपाथ दोनों पर अवैध कब्जा हो गया है। लोगों ने मुख्य सड़क को ही प्राइवेट पार्किंग स्टैंड बना लिया है। सोमवार को एसबीआई बैंक के सामने का नजारा इस बात की गवाही दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर सैकड़ों बाइकें बेतरतीब खड़ी हैं जिससे आधा हाईवे पूरी तरह ब्लॉक है। वहीं दुकानों के बाहर फुटपाथ पर बड़े-बड़े ट्रैक्टर के टायर रखकर अतिक्रमण किया गया है। पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। इस अवैध पार्किंग और कब्जे से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदारों की मनमानी और जिम्मेदारों की अनदेखी से अतिक्रमणकारी बेखौफ हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाकर हाईवे को खाली कराने की मांग किया है।











