HomeTrendingपुलिस की मानवीय पहल: सोशल मीडिया बना सहारा

पुलिस की मानवीय पहल: सोशल मीडिया बना सहारा

  • पुलिस की मानवीय पहल: सोशल मीडिया बना सहारा

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। बालपुर पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय पहल से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उसका परिवार मिल गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई सूचना के जरिए महिला की पहचान संभव हो सकी। महिला की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालपुर चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि गत 5 नवंबर को क्षेत्र में एक अज्ञात महिला बरामद हुई थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी। काफी पूछताछ के बाद भी पहचान न हो पाने पर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने महिला की फोटो और हुलिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर आमजन से पहचान में सहयोग की अपील की। पुलिस की यह पहल रंग लाई। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर ग्राम सालपुर धौताल निवासी अमित यादव ने बालपुर पुलिस से संपर्क किया। अमित ने महिला की पहचान अपनी बहन गुड़िया के रूप में किया।
उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम स्व. मुन्ना लाल यादव है। परिजनों के मिलने की सूचना पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बालपुर पुलिस की इस मानवीय कार्य की सराहना की है। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर महिला को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। बालपुर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। वहीं बालपुर चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने महिला की पहचान में सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना साझा करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के समन्वय से ही यह मानवीय कार्य संभव हो सका।

 

 

 

 

Must Read