HomeTrendingपीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कम्प

पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कम्प

  • पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज, मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। शहर के लखनऊ चुंगी इलाके में PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज होने की सूचना से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव की जानकारी सामने आते ही आस—पास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर इलाके को किया खाली तो वहीं PNG गैस पाइपलाइन में लीकेज की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर रिसाव को बंद कराने और पाइपलाइन की जांच कराने की मांग की गई है। गैस रिसाव जैसी घटना में जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिये।

 

 

 

 

Must Read