हरियाली तीज पर मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूँ। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में हरियाली तीज के उपलक्ष्य पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 3 वर्ग की छात्राओं प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया मेंहदी प्रतियोगिता में प्राइमरी की छात्रा निशा ने प्रथम, अल्फ़िज़ा ने द्वितीय व प्राची साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की छात्रा राधिका रानी प्रथम, खुशी गुप्ता द्वितीय व संध्या एवं प्रिया ज्योति दोनों ही छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं तथा सीनियर वर्ग में खुशी मौर्य तथा प्रशंसा ने प्रथम मधु व दिव्या ने द्वितीय व आफिया अली तथा नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रुपाली गुप्ता, कुमारी मीनाक्षी, हेमा मेहता, आरती, सुधा आदि शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











