Homeबदायूंडिप्टी सीएम ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

अंकित सक्सेना
बदायूँ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से तहसील दातागंज के अन्तर्गत ग्राम ब्राह्मपुर पहुंचे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह के माता राम कुॅवरि शाक्य की शोकसभा में शामिल हुए। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह हम सबके बीच में नहीं है, उनकी स्मृतियां हम सबके बीच रहेगी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब दुर्विजय सिंह व उनके परिवार के साथ है। दुर्विजय सिंह शाक्य के परिवार से मेरा पुराना रिश्ता है। माताजी अब हमारे बीच नहीं है लेकिन दुर्विजय सिंह शाक्य उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य अधिकारी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read