HomeGorakhpurबदलते गोरखपुर को फोटो के जरिये किया गया प्रदर्शित

बदलते गोरखपुर को फोटो के जरिये किया गया प्रदर्शित

बदलते गोरखपुर को फोटो के जरिये किया गया प्रदर्शित

अजय जायसवाल
गोरखपुर। दो दिनों तक चलने वाले फोटो प्रदर्शनी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने दीप प्रज्वलित करके विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं क्लीकर्स के संयुक्त तत्वावधान में बदलते गोरखपुर से संबंधित फोटोग्राफी पर आधारित दो दिवसीय ‘‘ट्रांसफार्मिंग गोरखपुर‘‘ विषय पर कैमरा फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पुष्पदंत जैन ने कहा कि गोरखपुर के बदलते परिदृश्य को फोटो के जरिए दिखाने का जो आयोजक द्वारा किया गया है। वह बेहद ही सराहनीय कार्य है। गोरखपुर जिस तरह से बदल रहा है। आने वाली 2 सालों के बाद गोरखपुर की दिशा व तस्वीर जो दिखाई देगी वह कैमरों में कैद फोटो में ही प्रदर्शन के द्वारा आने वाली पीढ़ियों को दिखाया जा सकता है कि हमारा गोरखपुर पहले कैसा था और आज कैसा है। पुरस्कार वितरण से पहले मुख्य अतिथि पुष्पदंत जैन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के संयोजक संगम दूबे आए हुए अतिथियों का स्वागत किया

प्रदर्शनी में लगाये गये एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ
प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ लगाए गए हैं। इसमें गोरखपुर की सुंदर तस्वीरों को सहेजकर भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में सहेजने का प्रयास किया गया है। रामगढ़ताल, गोरखनाथ मन्दिर, राप्ती नदी के तट, तीज-त्योहार, रीति-रिवाज व वन्य जीवों की तस्वीरों ने जनमानस को आकर्षित किया। संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read