आकांक्षी प्रखण्ड रामपुर में पोषण मेला का हुआ आयोजन

आकांक्षी प्रखण्ड रामपुर में पोषण मेला का हुआ आयोजन

आंगनवाड़ी सेविकाओं व जीविका दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता व पोषण का लिया संकल्प
तेजस टूडे ब्यूरो
मुन्ना पटेल
रामपुर। संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत पोषण मेला का आयोजन हुआ। जीविका एवं बाल विकास परियोजना के कर्मियों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। पोषण मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक एवं प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह, सीडीपीओ सुरेंद्र मोहन गिलानी एवं बीपीएम अनिल चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस मेले में जीविका दीदी एवं आंगनवाड़ी सेविका द्वारा स्वच्छता रैली के साथ मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता एवं पोषण से संबंधित संकल्प लिया गया। महिला सुपरवाइजर गीता रानी, खुशबू निशा एवं सरिता द्वारा सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर गोद भराई एवं अन्नप्राशन कराया गया।
इस मौके पर बीपीएम ने बताया कि जीविका की महिला द्वारा नर्सरी लगाकर 7 हजार पौधा मनरेगा को दिया गया है। वही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रामपुर ने बताया कि लगातार 3 महीने से पंचायत स्तर पर पोषण मेला लगा कर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था में हरी साग, सब्जी, दूध, अंडा खाना चाहिए जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। पीरामल फाउंडेशन से राकेश राय एवं अंजलि तिवारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाडी सेविका सहायता एवं जीविका दीदियों की उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा की। प्रखंड प्रमुख ने संपूर्णता अभियान में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुये कहा कि आप लोगों की देन है कि आज हमारा प्रखंड जिले में नंबर वन पर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA