HomeArticleज्ञान सुधा-भाग 54

ज्ञान सुधा-भाग 54

ज्ञान सुधा-भाग 54

तुलसी-जीवन वृत्त
मानस रचि काशी चले प्रभु अनुशासन पाइ।
विश्वनाथ माता सहित,मानस दीन्ह सुनाइ।।
मानस मन्दिर राखि निशि,तुलसी नायउ शीश।
शम्भु सहित भुवनेश्वरी तुलसी दीन्ह अशीष।।

पट मन्दिर प्रातःकाल खुल्यो
जहं सुन्दर सत्य शिवम लिखि पायो।
सोइ ध्वनि मन्दिर माझ सुनी तहं
शम्भु प्रमाणित कीन्ह दिखायो।
मानस शम्भु प्रमाणित कीन्ह
जो रामकथा तुलसी शुचि गायो।
कीन्हो अनुग्रह शम्भु सदा
फल रामकथा प्रभु को मन भायो।

ख्याति बढ़ी तुलसी तो द्वेश भयो विज्ञ महं
निन्दा तुलसी की ज्ञानी वृन्द करने लगे।
ग्रन्थ जो महान वेद वन्दित पुराण भयो
ताको काशी विज्ञ नष्ट यत्न करने लगे।
राम को चरित चोरी करने को दस्यु भेजे
जाइ दस्यु देख्यो अपलक निरखन लगे।
श्याम गौर वर्ण दोउ सुन्दर कुमार सोहै
हाथ धनुबाण लिये खड़े दिखने लगे।

कोटि जन्म अघ जाके नाम सुमिरन कटे
सोइ प्रभु राम दस्यु दर्शन दीन्हो है।
प्रभु को दरस निज जनम सुफल मानि
पाप कर्म तजि प्रभु शरणहिं लीन्हो है।
निज काज प्रभु दुख देखा तुलसी ने जब
वेदना में नष्ट वस्तु कुटिया की कीन्हो है।
ग्रन्थ निज सुहृद टोडरमल पाहिं राखि
रचि ग्रन्थ प्रति दूजो प्रभु पद चीन्हो हैं।

ज्ञानिहिं कोई उपाय न सूझै सबै मधुसूदन पाहिं गये है।
ग्रन्थ दिखाइ सरस्वती को महिमा हित तासो विचार लये हैं।
ग्रन्थ विलोकि सरस्वती हर्षित जीवन आपनो धन्य किये है।
भक्ति लियो रघुनाथ सदाशिव मंगलमय शुचि भाव दिये हैं।

काशी घन आनन्द वन, तुलसी वट लघु ताहिं।
कवित मञ्जरी राम अलि, भूषित नित प्रभु जाहिं।।
क्रमशः••••••
रचनाकार—— डाॅ. प्रदीप दूबे
(साहित्य शिरोमणि) शिक्षक/पत्रकार
मो.नं. ९९१८३५७९०८

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read