Homeपटनापरमहंस आश्रम में सात दिवसीय भागवत कथा प्रारम्भ

परमहंस आश्रम में सात दिवसीय भागवत कथा प्रारम्भ

परमहंस आश्रम में सात दिवसीय भागवत कथा प्रारम्भ

स्वामी श्रद्धानन्द बाबा के सानिध्य में क्षेत्र के भक्तों का हो रहा कल्याण
पटना। बख्तियारपुर, रानीसराय परमहंस आश्रम के प्रांगण में स्वामी श्रद्धानंद आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का सात दिवसीय आयोजन किया गया है जो 24 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर को समापन होगी। उपरोक्त भागवत कथा में उत्तर प्रदेश काशी से अपने संपूर्ण टीम के साथ पटना जिले के बख्तियारपुर रानीसराय परमहंस आश्रम पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक श्री भागवत नंदन उर्फ सचिन जी महाराज द्वारा परमहंस आश्रम ट्रस्ट के महंत स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज जी के परम प्रिय शिष्य श्रद्धा बाबा के सानिध्य में श्री भागवत कथा महायज्ञ प्रारम्भ हुआ।

कथा के शुभारंभ में ही कथावाचक सचिन जी महाराज ने कहा कि श्री मद्भागवत कथा हिन्दी धर्मों का सर्वोत्तम कथा है तथा श्री राम एवं श्री कृष्ण में अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि श्री राम चन्द्र भगवान् मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। वहीं श्री कृष्ण भगवान लीला धारी भगवान् हैं, दोनों एक ही हैं। मौके पर भागवत कथा के मुख्य यजमान एफसीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी वासुदेव पासवान अपने जीवनसंगिनी शान्ति देवी के साथ भागवत आरती कर सात दिवसीय भागवत कथा का अनुष्ठान किया। इस अवसर पर वाराणसी से आये हुए गौरव व्यास जी, स्वामी श्रद्धानंद आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक सक्रिय ट्रस्टी सदस्य डॉ. सुबोध कुमार सिंह, मनोरंजन सिंह उर्फ चट्टान सिंह, मानिक मास्टर साहब, सुरेश पंडित सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों कथा प्रेमी ने परमहंस आश्रम में उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read