HomeTrendingगुरूकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हासिल की जीत

गुरूकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हासिल की जीत

  • गुरूकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हासिल की जीत

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी (हालोर) अंडर-16 बालक बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी (हालोर) तथा महावीर स्टडी स्टेट, हैदरगढ़ की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। मुकाबले में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त किया।
टीम के खिलाड़ी अमित सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई बास्केट स्कोर किए और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की वाइस चेयरमैन पूजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीलम मिश्रा, प्रधानाचार्या बेबी सिंह, प्राचार्य प्रांजलि शुक्ला तथा एचओडी अमित पांडेय द्वारा विजेता टीम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। गुरुकुल पब्लिक स्कूल परिवार ने विजेता टीम को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

 

 

 

 

 

Must Read