HomeFirozabadजीआरपी व आरपीएफ जवानों ने रेलवे स्टेशन टूंडला पर चलाया चेकिंग अभियान

जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने रेलवे स्टेशन टूंडला पर चलाया चेकिंग अभियान

जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने रेलवे स्टेशन टूंडला पर चलाया चेकिंग अभियान

मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन टूंडला पर सावन माह के प्रथम दिन जीआरपी-आरपीएफ पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेल यात्रियों के बैग, अटैची सहित अन्य सामानों की चेकिंग की गई। सावन माह के त्यौहार को देखते हुए जीआरपी थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव एवं आरपीएफ थाना प्रभारी अमित चौधरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन टूंडला पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी प्लेटफार्मो, टिकट घर, वेटिंग रूम, सीढ़ियों के ऊपर नीचे आने जाने वाले सभी रेलयात्रियों के बैग, अटैची सहित अन्य सामान की चेकिंग की गई।

इसके साथ ही दिल्ली से कानपुर और कानपुर से दिल्ली की और आने जाने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान जीआरपी थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव ने इस संबंध में बताया कि सावन माह के चलते रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर तथा ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है जिससे रेल यात्रियों के साथ कोई घटना घटित न हो सके, इसके लिए जगह-जगह स्टेशन पर पुलिसकर्मी लगाये गये है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read