ग्रीन डे कार्यक्रम का किया गया आयोजन
ग्रीन डे कार्यक्रम का किया गया आयोजन
एडीएम ने पौधा लगाने का दिया संदेश
आकाशदीप
शाहजहांपुर। आल सेंट स्कूल के प्राइमरी सेक्शन किड्स जोन में अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रीन डे कार्यक्रम हुआ जहां एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी इधर मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना जरूरी है, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि वृक्ष लगाने के बाद उसकी सुरक्षा भी जरूरी है, इसलिए अब पौधा लगाने के बाद उसकी जियो टैगिंग भी होती है, ताकि जब चाहे तब वृक्ष की प्रगति व उसकी स्थिति के बारे में मालूम हो सके। प्रबंधक सचिन बाथम ने कहा कि प्रशासन की मुहिम रंग लाई है।
लोग पौधा लगाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। जगह-जगह वृक्ष लगाने से पर्यावरण हरा भरा हो रहा है और पौधों के प्रति लोगों का लगाव भी बढ़ गया है। प्रशासन ने 5 लाख पौधा लगाने का टारगेट रखा है। इसके अलावा हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी प्रशासन का देशभक्ति से ओतप्रोत है। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चे हरे परिधानों में फलो की वेशभूषा में नजर आए तथा उन्हें पर्यावरण से अवगत कराया गया। वह ग्लोबल वार्मिंग के बारे में भी बताया गया। बच्चों को सेव ट्रीज व ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के स्लोगन के माध्यम से अपने देश व अपने शहर को ग्रीन और क्लीन रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शैल सक्सेना, किड्स जोन प्रधानाचार्य मन्तशा सिद्दीकी, उप प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, कोआर्डिनेटर जिया खान, रूबी गुप्ता, नाजिया खान, समन खान, फौजिया खान, रत्ना, सौम्या आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।