HomeShahjahanpurघटना के 24 घण्टे के अन्दर हुआ पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के 24 घण्टे के अन्दर हुआ पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार

घटना के 24 घण्टे के अन्दर हुआ पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की कार सहित 21 लाख रूपये हुये बरामद
आकाशदीप
शाहजहांपुर। कांट थाना पुलिस द्वारा कस्बा कांट में कार चालक द्वारा छलपूर्वक चालाकी से वाहन स्वामी की कार व कार में रखे 21 लाख रुपये चोरी करने की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर चोरी की कार व 21 लाख रुपये बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक कांट मनोज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा करते हुये जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली हाइवे पर ग्राम खाता के सामने ओवरब्रिज के नीच से अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अंकुर बंसल पुत्र राजेन्द्र बंसल निवासी गली नम्बर गीता मार्ग, श्रीनगर, थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ द्वारा वादी के चालक प्रमोद कुमार पुत्र अज्ञात, निवासी चन्द्रलोक हापुड़ द्वारा छलपूर्वक चालाकी से बादी की कार में रखे 21 लाख रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर धारा 420, 407, 379 भादंवि पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के सतत् मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कांट मनोज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा करते हुये जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली हाइवे पर ग्राम खाता के सामने ओवरब्रिज के नीच से अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खादमोहनपुर थाना श्याना जनपद बुलन्दरशहर को पकड़ लिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read