बिजली खम्भे से उतरे करंट से दादी-पोती की हुई मौत

बिजली खम्भे से उतरे करंट से दादी-पोती की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज मोहल्ले में बुधवार की सुबह बिजली के खंभे से करंट उतरने से एक बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से एक दादी और पोती की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को रुदौली तहसील के सहकर्मी ख़िरपत राम की सात वर्षीय पोती प्रतिज्ञा उर्फ लाडो पुत्री राजकुमार अपने घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। वह अनजाने में खेलते खेलते बिजली के खंभे को छू गई जिसमें करंट उतरा हुआ था। बच्ची की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी 55 वर्षीय दादी ख़िरपत राम की पत्नी संपता भी करंट की चपेट में आ गईं। करेन्ट की चपेट में आने से पोती और दादी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना फैलते ही काफी संख्या लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इस दुखद घटना की सूचना विद्युत विभाग को दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधुत विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को क़ब्ज़े में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर काफी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि बिजली के खंभों और तारों की नियमित जांच नहीं होती है। इस कारण ऐसी दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। मासूम प्रतिज्ञा और उनकी दादी की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।तहसील सहकर्मी के परिवार में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर तहसील में भी शोक की लहर दौड़ गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA