सांसद आनन्द भदौरिया जनसमस्याओं को लेकर समर्थकों संग धरने पर बैठे

सांसद आनन्द भदौरिया जनसमस्याओं को लेकर समर्थकों संग धरने पर बैठे

हर वर्ग की जनता डबल इंजन की सरकार से त्रस्त: अनुराग पटेल
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा के सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने विलोबी मेमोरियल प्रांगण में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे झूठे साबित हुए हैं। अघोषित विद्युत कटौती, जर्जर तारों और जलते ट्रांसफार्मरों की वजह से आमजन को परेशानी हो रही है। नई आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में संविदा विद्युतकर्मियों की छंटनी की गई है जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। साथ ही ग्रामीण गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के बाद भारी भरकम बिल भेजकर शोषण किया जा रहा है। मांग की गई है कि गरीबों के एक किलोवाट तक के कनेक्शन का बिल माफ किया जाय।
उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के फैसले को शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों को बंद कर गांव-गरीबों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। खाद की किल्लत को कृत्रिम संकट बताया गया है। किसानों को कालाबाजारी और नकली खाद से परेशान बताया गया है तथा खाद की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई है। जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचारग्रस्त योजना बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की गई है। कहा गया कि पानी की टंकियों का फटना और सड़कों को बर्बाद करना इस योजना की असफलता का प्रमाण है।
धरने को जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व विधायकगण दाऊद अहमद, राम सरन, आरएस कुशवाहा, विनय तिवारी, डॉ आरए उस्मानी, सुनील लाला, वरुण चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष क्रांति सिंह, सुरेश पाल यादव, वीरेंद्र वर्मा, भंडारी यादव, विकास यादव, त्रिलोक सिंह, शेर सिंह यादव, हिमांशू पटेल, गुरप्रीत सिंह जॉर्जी, डॉ जुबेर, महिला सभा अध्यक्ष प्रख्याति खरे, प्रवीण यादव, उमेश गिरी, खुर्शीद अहमद, यशमोहन पटेल ने संबोधित किया। धरने का संचालन महामंत्री अंसार महलूद ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA