HomeTrendingलखनऊ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ हुआ भव्य वार्षिकोत्सव स्पार्क 2026

लखनऊ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ हुआ भव्य वार्षिकोत्सव स्पार्क 2026

  • लखनऊ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ हुआ भव्य वार्षिकोत्सव स्पार्क 2026

तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर खीरी शाखा में वार्षिकोत्सव ‘स्पार्क 2026’ बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधे (सैपलिंग) भेंट करके किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक माँ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं शानदार मंचीय प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अनेक आकर्षक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। इनमें महान धावक मिल्खा सिंह के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित ‘द फ्लाइंग मिल्खा’, नन्हे-मुन्ने बच्चों की कल्पनाओं एवं सपनों को साकार करता ‘वेलकम टू द वर्ल्ड ऑफ ड्रीम्स’, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता ‘स्पीड ऑफ जंगल’, लय एवं ताल का अद्भुत संगम ‘ड्रिल स्पेक्टेकल्स’, भारत-रूस की मित्रता एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता ‘टू नेशन विजन’, कल्कि अवतार एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता ‘कलयुग’, मधुर गीतों से सजी ‘सिंगिंग स्पेक्ट्रम’, मानवीय भावनाओं एवं विविध रंगों को प्रस्तुत करता ‘शेड्स ऑफ ह्यूमैनिटी’ तथा विभिन्न नृत्य शैलियों का अनूठा संगम ‘स्विच डाइमेंशन’ विशेष आकर्षण रहे।
सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान आई.सी.एस.ई. परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 41 मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं सैपलिंग भेंट करके सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में वी. विक्रमन डी.आई.जी. सशस्त्र सीमा बल एवं उत्कर्ष वर्मा सांसद खीरी उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य अतिथियों में कांति सिंह वर्तमान एम.एल.सी., लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के फाउंडर चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अनुराग पटेल एवं कार्यकर्ता हिमांशु पटेल, जूलियन डे स्कूल की एम.डी. प्रेरणा वर्मा पितारिया, एल.पी.एस. हरदोई प्रधानाचार्या अनीता वर्मा, विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं क्रमशः आई.ए.एस. अधिकारी सचिन वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी निधि वर्मा तथा ब्रांच मैनेजर, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया आदर्श मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट मंचीय प्रदर्शन से समारोह को यादगार बनाने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ने विद्यालय संस्था की निरंतर प्रगति, शैक्षिक विस्तार एवं दूरदर्शी सोच की सराहना किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि विद्यालय में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया गया जिससे सभी दर्शकों को भी इस भव्य आयोजन से जुड़ने और देखने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में विद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारियों, शिक्षकों एवं इंचार्जों द्वारा किये गये अथक परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

Must Read