HomeTrendingरक्तदान बना जीवनदान, रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा

रक्तदान बना जीवनदान, रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा

  • रक्तदान बना जीवनदान, रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच सृजन शाखा एवं अग्रवाल सभा बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर परिसर में किया गया। यह शिविर मानव सेवा की उत्कृष्ट भावना के साथ आयोजित हुआ जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष कीर्ति शेखर गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जी को माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने वाला सबसे बड़ा मानवीय दान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील किया। शिविर के संयोजक आलोक अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी को समाप्त कर सकता है। अस्पतालों में सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है जिसे केवल स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। शिविर के सह संयोजक अमन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष शिविर में 32 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 23 यूनिट रक्तदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जबकि 9 लोग स्वास्थ्य संबंधी कारणों से रक्तदान नहीं कर सके।
शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि पति पत्नी की एक जोड़ी मोहित मिश्रा एवं सरोज मिश्रा ने गिलौला से आकर एक साथ रक्तदान करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इनके द्वारा रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में युवाओं एवं नियमित रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस सेवा अभियान को सफल बनाया। अन्य रक्तदाताओं में नारी शक्ति से नेहा अग्रवाल ने एवं अन्य रक्तदाताओं में आशीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, साकेत तुलस्यान, अमन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल भोला, आशुतोष मिश्रा, राहुल अग्रवाल, कृष गोयल, निखिल अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, वेदमणि त्रिपाठी, सूरज पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, विपुल अग्रवाल, मयंक गुप्ता, निशांत केसरवानी, तरुण इत्यादि सम्मिलित रहे।
शिविर के संचालन में स्थानीय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर के ब्लड बैंक की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आकांक्षा शुक्ला, लैब टेक्नीशियन अशोक पांडेय, सोनम तिवारी, अंजली सिंह, काउंसलर हिमांशु तिवारी, कुलदीप और शब्बू ने अपनी सेवाएं प्रदान करके शिविर को सफल बनाया। अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मानवता का सच्चा प्रहरी बताया गया तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर में अग्रवाल सभा के सचिव विनोद बंसल, मनीष तुलस्यान, मारवाड़ी युवा मंच सृजन शाखा के सचिव सौरभ तुलस्यान सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read