HomeTrendingमां के जयकारों से गुंजायमान हो रहीं ग्रामसभाएं

मां के जयकारों से गुंजायमान हो रहीं ग्रामसभाएं

  • मां के जयकारों से गुंजायमान हो रहीं ग्रामसभाएं

तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। अमावां विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुसौंती में स्थित पौराणिक लोरिक बाबा एवं चन्दैंनी माता मंदिर परिसर में जगजननी माँ की उपासना मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुई। चूंकि शारदीय नवरात्र के बाद विशेषकर अवध क्षेत्र में दशहरा का पावन पर्व और रामनवमी का भी त्यौहार बहुत ही उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया जाता है। ऐसे में राम कथा एवं राम लीलाओं के मंचन की परम्परा रही है। ऐसे में रात्रिकालीन कथा में जहाँ मुख्य आचार्य शिवम् दीक्षित, श्री धाम वृंदावन ने पूंजन करवाया वही कथावाचक आशीष दीक्षित ने भगवान राम की कथा के हेतु महराज मनु और शतरूपा के कथा का विवेचन किया।
इस दौरान आर्गन वादक रामकिशोर मिश्र तथा ढोलक पर विनोद कुमार मिश्र शाहजहाँपुर ने संगत की मुख्य यजमान लवलेश सिंह और नीलम सिंह की श्रद्धा प्रशंसा का विषय रही । वही पूरे कार्यक्रम में सियाराम की भूमिका सराहनीय दिखाई पड़ी। सामूहिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में विनोद सिंह, राजकुमार प्रिंस, शौरभ, मिसरी मौर्य अजय सिंह, धीरज, सत्य प्रकाश, सुरेश सिंह, अरुण सिंह, नरसिंह सिंह, शरद चन्द्र गौड़ के साथ ही समस्त समाज की उपस्थिति रही।
असरफाबाद गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम प्रधान एवं अमावा प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि सिंह द्वारा मूर्ति स्थापित कर नवदुर्गा की पूजा अर्चना भव्य रूप से की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत घुराडीह स्थित शिव शक्ति पाटन देवी धाम में भी अनूठा उत्सव मनाया जा रहा है । माँ जगदंबा का विग्रह पूर्व से ही स्थापित एक सिद्ध पीठ है। जहाँ बजरंग बली की दक्षिण मुखी मूर्ति आकर्षण का केंद्र है, वहीं राम दरबार की छवि अलौकिक है। दुर्गा उपासना के प्रथम दिवस पर आशू जी महराज द्वारा मानस में शक्ति के केन्द्र सुन्दर काण्ड का पाठ और विवेचना की गई। कथा में सामूहिक रुप से ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, पवन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, जसकरन सिंह, सांवले सिंह, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, राम जियावन सिंह, किशोर सिंह इत्यादि ने व्यवस्था संभाली।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बहादुर नगर के ग्राम कुतुबपुर बरेंदा में भी दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ जुटी। समरहदा ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव रसूलपुर खम्हान में भी नवरात्रि के प्रथम दिन माँ की स्थापना पूजा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह कथा, कथावाचक स्वामी नरेंद्र देव सरस्वती, भारद्वाज आश्रम रायबरेली के द्वारा निरुपित है जो 18 अक्टूबर तक अनवरत चलेगी। प्रथम दिन की कथा में ग्राम वासी एवं क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा रहा।

 

 

 

 

 

Must Read