HomeTrendingपुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन पर हुआ जागरूकता...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति अभियान” के छठें चरण के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम का पर्यवेक्षण व संचालन अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर बहादुरी का कार्य करने वाली महिलाओं बालिकाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, विभिन्न स्कूल कालेजों की टापर्स छात्राओं, बालिकाओं, महिला डाक्टर नर्स महिला शिक्षकों एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं बालिकाओं छात्राओं को आमन्त्रित कर उनके विशिष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित महिलाओं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई– वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098। साथ ही अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाली महिला की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं बालिकाओं छात्राओं एवं भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

 

Must Read