राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत एवं निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।
इस मौक पर उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं को जोड़ने के विशेष प्रयास किए जाने है। विशेषकर ऐसे महिला मतदाताओं तथा युवाओं को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जाना है जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो। पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद का जेन्डर रेशियो वर्तमान में 859 है जिसे बढाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की और अधिक से अधिक छूटे हुए महिला/युवा मतदाताओं का आनलाइन फार्म-6 भरवाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुति करते हुए आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों तथा संबंधित कार्यों के निष्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों से बीएलए को सक्रिय करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने एफएलसी प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये उन्होंने निर्देशित किया कि इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, कांग्रेसी नेता राकेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













