दिल्ली पब्लिक स्कूल में एनसीसी, स्काउट एण्ड गाइड की प्रशिक्षण जारी
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय भारती
समस्तीपुर, बिहार। हसनपुर प्रखण्ड के हसनपुर चीनी मिल पुल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल हसनपुर रोड के प्राचार्य विशाल ड्रोलिया ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए चल रहे एनसीसी, स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के सुचारु संचालन के लिए बुधवार से विद्यालय की बसें अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले चलेंगी। इसलिए सभी संबंधित विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने निर्धारित बस स्टॉप पर बस के नियमित समय से 20 मिनट पहले उपस्थित रहें, ताकि बस छूटने की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पैदल एवं साइकिल से आने वाले तथा जिन विद्यार्थियों को उनके अभिभावक विद्यालय छोड़ने आते हैं, वे सभी विद्यार्थी अधिकतम सुबह 7 बजे तक विद्यालय में अवश्य पहुँच जाएँ। इसमें किसी भी प्रकार की देरी न करें। साथ ही सभी अभिभावक निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें और अपने सहयोग से विद्यार्थियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।













