मोहम्मदी में 191 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी के एक मैरिज लॉन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह हुआ। समाज कल्याण विभाग की ओर से मोहम्मदी और पसगवां ब्लॉक के कुल 191 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रों के साथ हिंदू जोड़ों ने 7 फेरे लिये। वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस दौरान सीडीओ, एसडीएम राजेश प्रताप सिंह, सीओ अरुण सिंह, बीडीओ अश्वनी सिंह सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। सभी नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार दिए गए और जनप्रतिनिधियों ने भी आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम जिला समाज कल्याण अधिकारी की देख—रेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।













