HomeJaunpurJaunpur News: सोंधी की प्राचीन रामलीला का मंचन शुरू, कलाकारों के अभिनय...

Jaunpur News: सोंधी की प्राचीन रामलीला का मंचन शुरू, कलाकारों के अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन

  • सोंधी की प्राचीन रामलीला का मंचन शुरू, कलाकारों के अभिनय ने मोहा दर्शकों का मन

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सा्थानीय कस्बे के सोंधी में सोमवार की रात प्राचीन राम जानकी रामलीला का मंचन धार्मिक माहौल में शुरू हुआ। रामलीला के शुभारंभ पर विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर पौराणिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। रामलीला का मंचन रात करीब नौ बजे शुरू हुआ जो देर रात एक बजे तक चलता रहा। इस दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों को प्रसंग से जोड़े रखा।
नारद की भूमिका निभा रहे अभिषेक सिन्हा ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान दर्शक पूरे मनोयोग से रामलीला देखते नजर आए। सोंधी की प्राचीन राम जानकी रामलीला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को जानने का अवसर मिलता है। हर वर्ष होने वाले इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी देखने को मिलती है। मंचन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और देर रात तक दर्शकों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, डॉ. विमल श्रीवास्तव, शेर बहादुर, आदर्श, वंश, राहुल, पंकज सहित समिति के अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read