’27 की शाम भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम सम्पन्न

’27 की शाम भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम सम्पन्न

आरएल पाण्डेय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सैनिक संस्था एनसीआर के संयोजक राजीव जोली खोसला ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर निर्माण विहार में बड़े धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि शहीद अशफाक उल्ला खां के वंश से अशफाक उल्ला खान और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. सपना बंसल व राहुल इंकलाब क्रांतिकारी शोधकर्ता ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज एक प्रश्न हमारे मन में उठता है क्या हम आजाद हैं? इसके मूल्य क्या हैं? क्या आजादी केवल एक ‘सपना’ है इसका महत्व क्या है? आजादी क्या है? आओ मिलकर सब विचार करें क्या अमर शहीद गरम दल क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपनी जाने तक न्योछावर कर गए। हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए। क्या उनका बलिदान व्यर्थ जाने दें। क्या हमारे देश के प्रति कोई कर्तव्य नहीं है।

यह वीर पराक्रमी, देशभक्त तथा दृढ़ उत्साहित थे व विचारवान, कर्मशील एवं देश के संजग रक्षक थे। जरा सोचो विचारों का इतना घनघोर पतन दुनिया के सर्वोच्च कहे जाने वाले हम लोग आज निर्बल असहाय यसनी यह और संस्कृति से विमुख हो चुके हैं। आओ जाने सच में हमने क्या कुछ खो दिया क्या राष्ट्र फिर से अपना सम्मान पा सकेगा यह युवाओं का सपना है। आज 130 करोड़ भारतीयों को यह मालूम नहीं कि आजादी दिलवाने वाले गरम दल क्रांतिकारी वीरों के सपने क्या थे। भारत को आजाद कराने के लिए उन्होंने ना हिंदू देखा ना मुसलमान, ना सीख, ना ईसाई एक ही जुनून था भारत माता को आजाद कराना। अंग्रेज फिरंगी को यहां से भगाना और आज युवा किस दिशा में जा रहा है क्या वह अपने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहा है।

भगत सिंह कहते थे आजादी का मतलब ये है कि इंसान द्वारा इंसान का शोषण जब तक जारी रहेगा तब तक हमें आज़ादी नहीं मिलेगा। सत्ता परिवर्तन के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन भी जरूरी हैं। हर व्यक्ति को भगत सिंह के तीन मुल मंत्र अपनाना चाहिए त्याग, सेवा और बलिदान जिससे हम एक सामाजिक वतन की और अग्रसर होंगे। राष्ट्रीय सैनिक संस्था और सहयोगी संस्थाएं भीम ब्रिगेड, लोक सेवादार संस्था, शाइनिंग स्टार, समर्पण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी परिवार से सुखविंदर सिंह सिद्धू, सुशील खन्ना, चमन नागर, डीके मेहंदी रता, संगीतकार सुरेंद्र जी, लोकेश जी, समाजसेवक हुकम सिंह, महेश जैन, दक्ष गोयल, शैल पासवान, रीमा जी, त्रिवेणी जी, बाल कलाकार वंशु मशहूर मॉडल हितेश शर्मा ने भगत सिंह के ऊपर 10 मिनट का नाट्य रूपांतर किया जिसे देखकर सब अचंभित रह गए। मशहूर कलाकार अनीस दुर्रानी ने भी कर चले हम फिदा जाने वतन साथियों पर सबका दिल मोह लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent