Homeरायबरेलीमिलेट्स कार्यक्रम व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के गवर्निंग बोर्ड की बैठक...

मिलेट्स कार्यक्रम व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न

मिलेट्स कार्यक्रम व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए गवर्निंग बोर्ड की बैठक बचत भवन सभागार में की। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक विनोद कुमार से इस संबंध से अब तक हुई प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित कृषक संगठनो को भी अपने अनुभवों को साझा करने को कहा। उन्होंने इस संबंध में उनकी समस्याए भी सुनी और पशु चिकित्सा अधिकारी और कृषि अधिकारी को उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि डेमोंसट्रेशन के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए। इसके लिए फार्म स्कूलों में किसानों की बैठक आयोजित की जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कृषि विभाग के साथ मिलकर इस संबंध में और प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने डेयरी विभाग से समन्वय बना कर इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया। कृषि क्षेत्र में वृत्तीय दरों पर भी उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा की। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत पूर्व में और अब तक हुई प्रगति जानी। इस बार धान के उत्पादन में प्रगति के विषय में उप कृषि निदेशक से चर्चा की। जिलाधिकारी ने रोटावेटर का लक्ष्य बढ़ाने का निर्देश दिया।
मिलेट्स कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अन्न को बढ़ावा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। उप निदेशक ने बताया कि इसे बढ़ावा देने के लिए किसानों को तीन तीन किलो के मोटे अनाज उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएं। साथ ही मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ को भी शामिल किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, जिला कृषि अधिकारी के अतिरिक्त कृषि संगठन और संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read