HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छात्रा ने नदी में लगायी छलांग, हुई मौत

JAUNPUR NEWS : छात्रा ने नदी में लगायी छलांग, हुई मौत

JAUNPUR NEWS : छात्रा ने नदी में लगायी छलांग, हुई मौत

अमित कुमार गुप्ता
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैछाबीर हरिहरपुर घाट पर गोमती नदी पर बने पुल से बगेरवा गांव निवासी बीए की प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका ने सोमवार की सुबह नदी में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। छलांग लगाते देख आस पास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटे भर बाद छात्रा को नदी से बाहर निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार बगेरवा गांव निवासी सतीश राम की पुत्री प्रियंका जो श्री गणेश राय पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सुबह करीब 6 बजे घर से स्कूल के लिए निकली। वह प्रतिदिन कॉलेज साइकिल से व बिना मोबाइल के जाती थी लेकिन वह आज बिना साइकिल के मोबाइल घर से लेकर निकली।करीब 7.30 बजे बरैछाबीर घाट पर गोमती नदी पर बने पुल पर पहुंची और बैग रखकर नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल पर मिले बैग में रखे परिचय के आधार पर सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से मोबाइल मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read