गोवर्धन पुलिस ने पकड़े दो शातिर, बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी करने में चल रहे थे वांछित
आरके धनगर
मथुरा। पहचान वाला बनकर मथुरा बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 अभियुक्तों को 2 मोबाइल फोन व अवैध अस्लाह व कारतूस सहित थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गोवर्धन पुलिस द्वारा देवसेरस से गांठोली की तरफ जाने वाली बम्बा की पटरी से साइबर अपराध करने वाले इन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इन अभियुक्तों द्वारा फर्जी आधार कार्ड स्वयं तैयार कर, फर्जी पहचान पत्र से सिम आसाम, बिहार, झारखण्ड आदि से निकलवाकर तथा फर्जी बैंक एकाउन्ट खुलवाकर फेसबुक आदि सोशल साइटस, फोन पे से जानकारी हासिल कर जान पहचान वाला बनकर लोगों को कॉल कर उनको झांसे में लेकर अपने फर्जी खातों में पैसा डलवा लिए जाते थे। गोवर्धन पुलिस के अनुसार इस संबंध में जाहुल पुत्र भूरा निवासी बडी मस्जिद के पास, ग्राम देवसेरस, थाना गोवर्धन और हुसैन पुत्र आमीन, निवासी बडी मस्जिद के पास, ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














