Homeम​​थुराखाद्य सुरक्षा विभाग का डेयरी प्लाण्ट पर छापा

खाद्य सुरक्षा विभाग का डेयरी प्लाण्ट पर छापा

खाद्य सुरक्षा विभाग का डेयरी प्लाण्ट पर छापा

आरके धनगर
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डा. गौरीशंकर के निर्देशन में जुगसना क्षेत्र में प्रेमचंद अग्रवाल मिल्क सेंटर डेयरी प्लांट पर छापा मारा गया। संबंधित डेयरी मलिक मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। डेयरी प्लांट का सघन निरीक्षण करने के उपरांत मिलावटी घी, दूध, क्रीम तथा मिल्क पाउडर का एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। साथ ही लगभग 1000 किलोग्राम मिलावटी घी तथा 1000 लीटर मिलावटी दूध जो खराब हो चुका था, मौके पर नष्ट कराया गया। डेयरी प्लांट को अनियमितता बरतने के कारण सील कर दिया गया है। टीम द्वारा अग्रवाल भोजनालय मथुरा से निरीक्षण उपरांत एक पनीर का नमूना, कोसी क्षेत्र के हुसैनी गांव में संचालित बृजवासी डेयरी से एक पनीर का नमूना, पैगाम से पनीर प्लांट से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्यवाही के दौरान टीम में एस एस निरंजन, देवराज सिंह, गजराज सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त गौरी शंकर ने बताया कि सभी डेयरी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि स्वच्छ वातावरण में ही दूध का संग्रह एवं दुग्ध पदार्थों का निर्माण करें। कोई भी मिलावटी खाद्य एवं अखाद्य पदार्थ परिसर में न रखें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read