HomeChitrakootमेगा स्वास्थ्य शिविर में 232 बन्दियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मेगा स्वास्थ्य शिविर में 232 बन्दियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मेगा स्वास्थ्य शिविर में 232 बन्दियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एवं उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य समिति ने मंगलवार को जिला कारागार में निरुद्ध सभी 1025 बंदियों के लिए मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बंदियों को इस घातक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए बंदियों को संक्रमण से बचाव के उपायों को अपनाने, चिकित्सक की सलाह पर परीक्षण और नियमित उपचार कराने की सलाह दी। साथ ही कहा कि चिकित्सक की सलाह पर उपचार कराते हुए इन बीमारियों से संक्रमित व्यक्ति भी दीर्घ अवधि तक सामान्य जीवन जी सकता है। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि शासन, जिला प्रशासन एवं कारागार विभाग बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं हर संभव उपचार के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने बंदियों से कहा कि वह कारागार में रहते हुए उपलब्ध समय का सकारात्मक उपयोग करें। कारागार में कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए आजीविका कमाने योग्य प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद को दक्ष करें। साथ ही रिहा होकर एक बेहतर परिष्कृत नागरिक के रूप में समाज में अपनी उपयोगिता सुनिश्चित करें।
कारागार प्रांगण में आयोजित यह छह दिवसीय शिविर 17 दिसम्बर तक चलेगा जिसमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिफलिस, एचआईवी और टीबी जैसे रोगों का टेस्ट किया जा रहा है। शिविर में कुल 232 बंदियों का परीक्षण हुआ जिसमें 187 सजायाफ्ता व 45 विचाराधीन बंदी शामिल थे। जांच में सभी बंदी निगेटिव मिले। इस अवसर पर जेलर सन्तोष वर्मा, डिप्टी जेलर रजनीश सिंह, जिला कारागार चिकित्साधिकारी डॉ रामानुजम मौर्य, डॉ विकास सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ दयाशंकर, हेपिटाइटिस के नोडल अधिकारी डॉ बिलाल अहमद, काउंसलर संदीप कुमार, अंजन सिंह, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read