HomeLucknowगोमतीनगर जन कल्याण महासमिति की बैठक सम्पन्न

गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति की बैठक सम्पन्न

गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति की बैठक सम्पन्न

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति आकस्मिक बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः,सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥ के साथ बैठक की शुरुआत हुई। पूर्व में हुई बैठक की पुष्टि व समीक्षा एवं गोमती नगर विस्तार प्रखंड समिति के द्वारा किए जा रहे दुर्गा पूजा के विषय में विस्तृत चर्चा हुई एवं कुछ कारणों की वजह से पूजा स्थल परिवर्तन के विषय में चर्चा हुई जो कि सर्वसहमति से पास किया गया। महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेन्द्र शुक्ल जी ने पूजा स्थल एवं उस में चल रही सभी तत्वों के बारे में प्रबंध कार्यकारिणी को अवगत कराया। सभी ने इसमें तन, मन, धन से सहयोग करने के लिए महासचिव को आश्वस्त किया।

कुछ सदस्यो की शंका समाधान भी किया गया। महासमिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. बीएन सिंह ने सभी को मिलकर एकजुट होकर कार्य करने के लिये कहा। कहा कि सभी का सहयोग इस महासमिति के लिए बहुत जरूरी है। बैठक में महासमिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. बीएन सिंह, महासचिव राघवेंद्र शुक्ल, कर्नल एएन पांडेय, सीजी नायक, आलोक मिश्रा, आरएन त्रिवेदी, वीके शर्मा, धर्मेन्द्र, सीएल सिंह, आरडी मौर्य, राजेश श्रीवास्तव, नंदिनी मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, अजय तिवारी, मंगेश मिश्रा, डॉ. मधु, डॉ. चित्रा, प्रमोद, जितेंद्र, संजीव, मुन्न सिंह, बीएल तिवारी, विवेक एवं प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी सभी वार्ड/खंड/महिला प्रभारी सम्मिलित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read