भाजपाजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
अनीता पाण्डेय
नुआंव (कैमूर)। भाजपा द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।
तिरंगा यात्रा का प्रारंभ स्थानीय प्रखंड के बढ़ा गांव के समीप उरी हमले के शहीद राकेश सिंह स्मारक स्थल से प्रारंभ हुआ जो रामगढ़ होते हुए दुर्गावती के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले रामगढ़ विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक अशोक सिंह द्वारा शहीद राकेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बलिदानी को याद करते हुए कहा गया कि पड़ोसी देश के कायराना हरकत से हमारे कई जवान शहीद हुए जिसमें राकेश सिंह भी शामिल थे। इन शहीदों की कुर्बानी का बदला भारत सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया। इस अवसर पर जिला 20 सूत्रीय सदस्य सह पार्टी के जिला महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, नमो नारायण चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष संदेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम राय, जिला उपाध्यक्ष बबलू राय, रिंकू राय, रामायण सिंह, रामाकांत सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, श्याम नारायण बिंद, दीनानाथ सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












