HomeLucknowलखनऊ में गोली लगने से छात्रा की हुई मौत

लखनऊ में गोली लगने से छात्रा की हुई मौत

लखनऊ में गोली लगने से छात्रा की हुई मौत

गणेशोत्सव के बाद दोस्तों के पास गयी थी मृतका
आरोपी दोस्त बोला- लोडेड पिस्टल सफाई करते समय गलती से चली गोली
वारदात के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाकर भागे आरोपी
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। चिनहट स्थित दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में बीबीडी कालेज की बीकॉम ऑनर्स की छात्रा निष्ठा त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस दौरान अंजाम दिया गया, जब वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी तभी उसके दोस्त आदित्य पाठक से संदिग्ध हालत में पिस्टल से ट्रिगर दबी और गोली उसके सीने पर जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चिनहट थाना पुलिस ने बलिया के थाना खेजूरी गांव खड़सरा निवासी आदित्य देव पाठक के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो अन्य दोस्तों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

दो महीने से हॉस्टल छोड़ा
मूल रूप से हरदोई के रहने वाले यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष तिवारी की बेटी निष्ठा बीबीडी कालेज से बीकॉम आनर्स की पढ़ाई कर रही थी। वह फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। पहले वह बीबीडी हॉस्टल में रहती थी लेकिन यहां पर अच्छा खाना न मिलने की वजह से दो महीने पहले ही पारसनाथ सिटी में किराए पर रहने लगी। पुलिस जांच में सामने आया कि बुधवार रात निष्ठा पहले कालेज में हुए गणेश उत्सव में शामिल हुई। उसके बाद अपने दोस्त आदित्य पाठक के साथ दयाल रेजीडेंसी स्थित कमरे पर पहुंची जहां पहले से ही कुछ और दोस्त मौजूद थे। उनके साथ शराब पार्टी चल रही थी लेकिन निष्ठा को इस बात का आभास नहीं था कि इस पार्टी में उसकी हत्या कर दी जाएगी।

पिस्टल सफाई के वक्त चली गोली
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह बुधवार रात पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वह एक एक पिस्टल को साफ करने लगा लेकिन उसे बिल्कुल अंदेशा नहीं था कि पिस्टल लोडेड है तभी अचानक ट्रिगर दब गया जिससे ठीक उसके सामने बैठी निष्ठा के सीने पर गोली जा लगी। आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद उसके दोस्त अस्पताल से रफू चक्कर हो गये जिससे पुलिस का शक गहराया और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध तरीके से बिहार के मुगेंर से पिस्टल खरीदी थी।

मिली दारू की बोतलें
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस फ्लैट में निष्ठा को गोली लगी, वह यूपी पुलिस में सेवा दे चुके पुलिसकर्मी हिंमाशु श्रीवास्तव का है जो अब पुलिस की नौकरी छोड़ बैंक में कार्यरत हैं। इसी मकान में आदित्य पाठक किराए पर रहता है। पुलिस की तफ्तीश में किचन में खाने के सामान और दारू की बोतलें भी मिली हैं जिससे लग रहा है कि यहां पर पार्टी हुई थी। पुलिस अब इस पहलुओं पर भी जांच कर रही है कि किसी बात पर विवाद से तो गोली नहीं चलाई गई है। साथ ही घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं।

5 दिन पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
वहीं पुलिस ने इस घटना में शामिल दो संदिग्ध दोस्तों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि निष्ठा की इंस्टाग्राम पर अभी लगभग पांच दिन पहले ही दोस्ती हुई थी। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता संतोष का आरोप है कि उनकी बेटी का प्लान के तहत हत्या की गई है। आरोपियों पर कार्यवाही की जाय, ताकि उनको इंसाफ मिल सके।

इस बाबत पूछे जाने पर सैयद अली अब्बास एडीसीपी ईस्ट ने बताया कि हॉस्पिटल से हत्या की सूचना की मिली थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read